शनिवार, जून 28, 2025
होमPoliticsपाकिस्तान में अहमदिया के स्तित्व को लेकर छिड़ी वहस

पाकिस्तान में अहमदिया के स्तित्व को लेकर छिड़ी वहस

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

मीनार और गुबंद तोड़ने से भड़का असंतोष

न्यूज ब्यूरो। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले शुक्रवार को अहमदिया समुदाय के 67 साल पुराने धार्मिक स्थल की मीनार और गुंबद को तोड़ दिया गया है। इसके बाद से यह चर्चा जोर पकड़ने लगा है कि अहमदिया समुदाय मुसलमान है या नहीं ?  जमात-ए-अहमदिया के एक अधिकारी आमिर महमूद ने मीनार तोड़ने की जानकारी मीडिया से साझा की है। आमिर महमूद ने बताया कि लाहौर से करीब 130 किमी दूरी पर फैसलाबाद के पुलिस अधिकारियों ने मीनारों को ध्वस्त कर दिया है। बताया कि पुलिस अधिकारी ने ध्वस्त हुए मीनार का मलबा भी उठा कर अपने साथ ले गए हैं। महमूद ने बताया कि इस मीनार को 1956 में बनाया गया था। पिछले साल से कट्टरपंथी इसे ढहाने की लगातार धमकी दे रहे थे। उनके मुताबिक इस साल अब तक करीब 42 अहमदिया स्थलों को अपवित्र किया जा चुका है। इनमें से ज्यादातर घटनाएं पंजाब की है।

पाकिस्तान में अहमदिया गैर मुस्लिम

बतातें चलें कि पाकिस्तान समेत पूरे दुनिया में रहने वाले अहमदिया खुद को मुस्लिम मानते हैं। लेकिन पाकिस्तान की संसद ने 1974 में समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया है। इसके करीब एक दशक बाद पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को खुद को मुस्लिम कहने या इस धर्म से जुड़ी किसी भी चीज का पालन करने पर बैन लगा दिया गया है। इसमें कुरान की आयतें लिखना,  मस्जिद या गुंबद वाले धार्मिक स्थल बनाना जैसी अन्य बातें शामिल है। लाहौर हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक 1984 में जारी अध्यादेश से पहले बनाए गए अहमदिया पूजा स्थल वैध है। लिहाजा, उन्हें गिराया नहीं जाना चाहिए। अहमदियों के ज्यादातर धार्मिक स्थलों को पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) के कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त किया है। टीएलपी का मानना है कि अहमदिया लोगो का स्थल मस्जिद जैसा होता हैं और उनमें गुम्बद बना रहता है। लिहाजा, यह ठीक नहीं हैै।

कौन है तहरीक-ए-लब्बैक

वर्ष 2017 में तहरीक-ए-लब्बैक को पाकिस्तान की खादिम हुसैन रिजवी ने स्थापित की थी। खादिम हुसैन रिजवी पाकिस्तान के धार्मिक विभाग के कर्मचारी हुआ करते थे और लाहौर की एक मस्जिद के मौलवी भी थे। कहा जाता है कि वर्ष 2011 में जब पंजाब पुलिस के एक गार्ड मुमताज कादरी ने गवर्नर सलमान तासीर की हत्या कर दी थी, तब उस गार्ड ने मुमताज कादरी का समर्थन किया था। इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने खादिम हुसैन रिजवी को पंजाब के धार्मिक विभाग की नौकरी से निकाल दिया था।

पाकिस्तान ने तहरीक-ए-लब्बैक पर लगाया प्रतिबंध

बतातें चलें कि वर्ष 1974 से ही पाकिस्तान में अहमदिया को मुस्लिम नहीं मानने का प्रचलन शुरू हो गया था। साल 1974 में पाकिस्तान में दंगे भड़क गया था। इसमें अहमदिया समुदाय के करीब 27 लोगों की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने अहमदिया मुसलमानों को ‘नॉन-मुस्लिम माइनॉरिटी’ बताया था। उस समय इसका अहमदिया समुदाय के लोगों ने खूब विरोध किया। हालांकि, बाद में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 298 के जरिए अहमदिया को मुस्लिम कहना जुर्म करार दे दिया गया। अगर कोई अहमदिया खुद को मुस्लिम बताता है तो उसे 3 साल तक की सजा हो सकती है। वर्ष 2002 में अहमदिया लोगों के लिए पाकिस्तान सरकार ने अलग वोटर लिस्ट प्रिंट करवाई। इसमें अहमदिया को गैर-मुस्लिम माना गया। आज आलम ये है कि पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान से लेकर मस्जिद तक अलग है।

किसको कहतें हैं अहमदिया

साल 1889 में पंजाब के लुधियाना जिले के कादियान गांव में मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया समुदाय की शुरुआत की थी। उन्होंने एक बैठक बुलाकर खुद को खलीफा घोषित कर दिया था। उन्होंने शांति, प्रेम, न्याय और जीवन की पवित्रता जैसे शिक्षाओं पर जोर दिया। इसके बाद यह माना गया कि मिर्जा गुलाम अहमद ने इस्लाम के अंदर पुनरुत्थान की शुरुआत की है। कादियान गांव में जन्में मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया समुदाय की स्थापना की थी। लिहाजा कालांतर में अहमदिया को कादियानी भी कहा जाने लगा। अहमदिया की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक अल्लाह ने मिर्जा गुलाम अहमद को धार्मिक युद्ध और कट्टर सोच को समाप्त करके शांति बहाल करने के लिए धरती पर भेजा था।

अहमदिया पर पैगम्बर को नहीं मानने का है आरोप

इधर, पाकिस्तान समेत पूरे दुनिया में इस्लाम को मानने वाले अहमदिया समुदाय के लोगों पर यह आरोप लगाते हैं कि अहमदिया लोग मोहम्मद साहब को आखिरी पैगंबर नहीं मानते हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय सचिव मौलाना नियाज फारूकी ने पिछले दिनों मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अहमदिया के साथ मुसलमान शब्द जोड़ना ही गलत है। सारी दुनिया में मुस्लिमों के हर तबके ने अहमदिया को गैर-मुस्लिम माना है। इसकी वजह बाततें हुए मौलाना नियाज फारूकी कहतें है कि पैगंबर मोहम्मद हमारे आखिरी नबी हैं और जो उन्हें आखिरी नबी नहीं मानता है, वह काफिर है।’ नतीजा, आज पूरे दुनिया में इस्लाम को मानने वाले अहमदिया समुदाय को मुसलमान नहीं मानते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में: शो के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की दुनिया का मशहूर शो गुम है किसी के प्यार में इस समय...

काजोल की नई हॉरर फिल्म ‘माँ’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स: एक नई भूमिका में काजोल की बेहतरीन एक्टिंग

काजोल की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म माँ आखिरकार 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज...

17 सालों बाद ‘तारक मेहता’ से खत्म हुआ इन तीन मुख्य पात्रों का सफर, फैंस को लगेगा बड़ा झटका

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जो पिछले 17 सालों से दर्शकों का...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...

More like this

तेज प्रताप यादव ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दिया समर्थन

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी, चुनाव चिन्हों का आवंटन: पार्टी के नए प्रतीक और चुनावी रणनीतियाँ

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अब तेज़ हो गई हैं। चुनाव आयोग ने विभिन्न...
00:13:19

क्या फिर एक और हिरोशिमा होने वाला है?

1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बम ने मानवता को जो जख्म...

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’: जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन

KKN गुरुग्राम डेस्क उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जून 2025 को अपने सरकारी आवास...

सीट शेयरिंग पर एनडीए और महागठबंधन में खिचड़ी पकनी शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार एनडीए में BJP-JDU के बीच सीटों को लेकर खामोश खींचतान।...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...

PM मोदी के बिहार दौरे पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- “हमको जेब काटने वाला पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए”

KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद सूबे की...
Install App Google News WhatsApp